शिअद भर्ती कमेटी ने एसजीपीसी प्रबंधकों को इजलास की अनुमति के लिए सौंपे पत्र

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिअद भर्ती कमेटी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मुख्यालय में सोमवार को पत्र सौंपा जिसमें कमेटी के वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह घुम्मण व अन्यों ने 11 अगस्त को प्रस्तावित चुनावी इजलास एसजीपीसी मुख्लायल तेजा सिंह समुंद्री हाल में करने की अनुमति मांगी है। भर्ती कमेटी के 5 सदस्यों के प्रमुख मनप्रीत सिंह अयाली ने 11 अगस्त को प्रधान पद का चुनावी इजलास एसजीपीसी मुख्यालय में आयोजित करने का ऐलान किया है। अयाली ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, 10 लाख से अधिक शिरोमणि अकाली दल वर्करों ने भर्ती फार्म भर इस पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि जिला डेलीगेट्स का चयन भी कर लिया गया है अब यह जिला डेलीगेट्स 11 को प्रधान का चयन करेंगे। प्रधान के लिए अगर एक से अधिक नामों का उल्लेख होगा तो मतदान करवाया जाएगा अन्यथा सर्वसम्मति से प्रधान का चयन कर लिया जाएगा। इसी बीच जसबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि प्रबंधकीय विभाग के कर्मचारियों को सोमवार को पत्र सौंप दिया गया है। अगर अनुमति मिलती है तो हाल के इस्तेमाल करने के लिए बनती भेंटा अथवा फीस एसजीपीसी मुख्यालय में जल्द जमा करवा दी जाएगी। अयाली व भाई मनजीत सिंह ने कहा कि एसजीपीसी के सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 के तहत एसजीपीसी इजलास की अनुमति प्रदान करने के बाध्य है, एसजीपीसी को इजलास तेजा सिंह समुंद्री हाल में करने की अनुमति तुरंत प्रदान करनी चाहिए, उन्हें अनुमति देने से इंकार नहीं करना चाहिए। इसे लेकर फिलहाल एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने चुप्पी साध ली है। धामी ने अनुमति देने अथवा न देने बारे कोई भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मात्र इतना ही कहा है कि अभी इजलास को काफी समय शेष है, समय आने पर ही कोई फैसला ले लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *