भास्कर न्यूज | अमृतसर कांग्रेस की ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से राहुल गांधी पर किए जा रहे सियासी हमलों के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान रवनीत बिट्टू का पुतला भी फूंका गया। कांग्रेस शहरी की पूर्व प्रधान जतिंदर सोनिया ने कहा कि भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी की टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। कांग्रेस ने बिट्टू को वर्षों तक पूरा सम्मान दिया, संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी। बिट्टू को जनता की सेवा का अवसर दिया, लेकिन सत्ता और निजी स्वार्थ के लालच में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। यह केवल पार्टी बदलना नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा और संघर्षों से खुला विश्वासघात है। राहुल गांधी की टिप्पणी किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं थी, बल्कि राजनीतिक विश्वासघात के संदर्भ में थी। इसके बावजूद भाजपा इस मुद्दे पर झूठा प्रचार कर रही है कि राहुल गांधी ने सिख समुदाय के खिलाफ बयान दिया है।


