भाजपा विधायक के आगे कांग्रेसियों ने घंटा बजाया:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारेबाजी; प्रदर्शन की सूचना पर पहले ही निकले एमएलए

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के आगे घंटा बजाया। कांग्रेसियों के आने की सूचना पर पहले ही विधायक अपने कार्यालय से निकल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी पहुंच गए और उनकी गाड़ी को रोक लिया और वहीं पर घंटा बजाया। कांग्रेस कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार के सवाल पर की गई अभद्र टिप्पणी पर विपक्ष उन्हें आड़े हाथ ले रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और गुना जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के निर्देश पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, हरिशंकर विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का गुस्सा जमकर फूटा। प्रदर्शन को लेकर तय किए गए समय 2:30 बजे विधायक निवास पर पहुंचे कांग्रेसियों को देखकर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य अपने वाहन में रवाना होते नजर आए तो कांग्रेसियों का गुस्सा और फूट पड़ा। उन्होंने विधायक की गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी के सामने ही घंटा बजाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष में मेहरबान सिंह धाकड़ में तंज कसा कि एक तरफ भाजपा के बड़े-बड़े मंत्री इंदौर जैसे शहर में दूषित पानी पीने से हुई 16 मौत के मुद्दे पर असंवेदनशील बने हुए हैं, वहीं पार्टी के विधायक जनता के आक्रोश का सामना भी नहीं कर पा रहे हैं। किसी सिलसिले में जब कांग्रेस नेता विधायक निवास पर प्रदर्शन कर रहे थे तब सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई सीपीएस चौहान सहित पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया था। हालांकि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा और विधायक आवास के बाहर घंटा बजाकर भाजपा सरकार को यह बताने का प्रयास किया कि लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। भाजपा के मंत्रियों की बदजुबानी से लोगों में गहरा आक्रोश पनप रहा है। इस अवसर पर आबिद खान, रजनीश शर्मा, राजू जाटव, रमेश सेंडो कन्हैया अहिरवार, महेश कुशवाह, दीपेश पटनी, रणबीर कुशवाह, ख़ुर्रम राइन, संजय जाटव, आसिम भटनागर, जिनेन्द्र भूरा,अकबर खान, मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *