शहडोल में खड़े ट्रक से 40 लीटर डीजल गायब:चोरों ने टंकी का लॉक तोड़ा; ड्राइवर को 4 हजार का नुकसान

शहडोल के ब्यौहारी इलाके में डीजल चोरी करने वाला गिरोह एक बार फिर एक्टिव हो गया है। नए बस स्टैंड के पास स्थित पोड़ी तिराहा और आसपास के होटलों के पास खड़े वाहन इन चोरों के आसान निशाने पर हैं। चोर इतने बेखौफ हैं कि वे सरेआम खड़ी गाड़ियों की टंकी से तेल उड़ा रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से आए एक ट्रक ड्राइवर के वाहन से चोरों ने हाथ साफ कर दिया। टंकी का लॉक तोड़ा, 40 लीटर तेल पार ताजा मामला ट्रक चालक अतुल पटेल के साथ हुआ, जो अपनी ट्रक (UP 70 KT 8267) लेकर शहडोल की तरफ जा रहे थे। शनिवार रात होने पर उन्होंने बस स्टैंड के पास अपनी गाड़ी खड़ी की, पास के होटल में खाना खाया और वहीं सो गए। जब सुबह उनकी नींद खुली और उन्होंने गाड़ी की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। ट्रक की डीजल टंकी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें से करीब 40 लीटर डीजल गायब था। इस चोरी से ड्राइवर को करीब 4 हजार रुपए का सीधा घाटा लगा है। खुलेआम हो रही चोरी स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। बस स्टैंड और पोड़ी तिराहा जैसे इलाकों में डीजल चोरी की वारदातें अब आम हो गई हैं। जिस जगह पर रोज दर्जनों भारी वाहन खड़े होते हैं, वहां सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। ड्राइवर रात में सो नहीं पाते वाहन मालिकों का कहना है कि न तो रात में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और न ही पुराने मामलों में कोई ठोस कार्रवाई हुई। रात के समय ट्रक चालक अपनी गाड़ी खड़ी करके सुकून की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें हर वक्त तेल चोरी होने का डर सताता रहता है। कार्रवाई की मांग पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू करने की बात कही है। ड्राइवर्स की मांग है कि पुलिस कार्रवाई करे और इस गिरोह को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *