भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर धौलपुर में होने वाले संभाग स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता सेवा पखवाड़ा लोकसभा प्रभारी हमीद खान मेवाती ने सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर दिया। जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र पचौरी ने बताया कि 19 दिसम्बर को धौलपुर में आयोजित महिला सम्मेलन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संबोधित करेंगे। बैठक में नव गठित जिला कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र जैन, उपाध्यक्ष बृजेश अग्रवाल, श्याम सुन्दर गौड, रज्जन सिंह, जगदीश अजान, सतीश बंसल, मनीश शर्मा, प्रवेश धर्मसिंह चौधरी, गौरव सरपंच, लाखन पहलवान, महामंत्री भगवान दास शर्मा, गोविंद चौधरी, जगत गुर्जर आदि उपस्थित रहे।


