2 दिन से मौसम खुला व सुबह से ही धूप खिली तो दिन में पार्कों में रही चहल-पहल और बच्चों की उछल-कूद

जिले में मौसम ने करवट लेते हुए दो दिन से कोहरे से राहत दी है। बुधवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप खिलने से दिन के समय मौसम सुहावना हो गया। धूप निकलते ही शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। खासकर बच्चों ने पार्कों में लगे झूलों और अन्य मनोरंजन के साधनों का भरपूर आनंद लिया, जिससे दिन में रौनक देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान कोहरे की स्थिति फिलहाल नहीं बनने की उम्मीद है और मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन, रात के तापमान में हल्की गिरावट और सुबह-शाम ठंडक बनी रह सकती है और दिन के समय धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *