भाजपा MLA बोले-कुछ अधिकारी संवेदनहीन, उनका इलाज होना चाहिए:राज्यवर्धन ने कहा-जनता से बात अड़ गई तो ठिकाने लगाए जाओगे

दौसा में भाजपा विधायक ने खुले मंच पर कैबिनेट मंत्री के सामने पीड़ा जाहिर की। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बोले- कलेक्टर के काम से हमेशा खुश रहता हूं। इनका ट्रांसफर रुकवाया था। इनकी जिम्मेदारी यह भी है कि अन्य सभी अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दें, यदि जनता और आप के बीच में बात अड़ गई तो आप ठिकाने लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा-जनप्रतिनिधि शिकायत करते हैं कि कुछ अफसरों से परेशानी हो रही है। ऐसे अधिकारी अपना रवैया सुधार लें। कलेक्टर जवाबदेही तय करें। दरअसल, सोमवार रात दौसा के पांचोली गांव में जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का रात्रि चौपाल चौपाल कार्यक्रम था। इस दौरान सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल ने कहा- कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो बहुत ज्यादा संवेदनहीन हैं, उनका इलाज आज ही कर दिया जाना चाहिए। मंत्री बोले- कलेक्टर के काम से खुश, ट्रांसफर रुकवाया था मंत्री राठौड़ ने कहा- जब जनप्रतिनिधि मंच से कहते हैं कि कुछ अधिकारियों से समस्या हो रही है, तो यह बहुत गंभीर बात है। यह तो विधायक का बड़प्पन है कि यहां किसी का नाम नहीं लिया। वैसे दौसा कलेक्टर के काम से हमेशा खुश रहता हूं। एक बार जब तबादले हो रहे थे तो मैंने खास तौर पर जयपुर में कहा कि इनका तबादला नहीं हो, क्योंकि ये बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन इनकी जिम्मेदारी यह भी है कि अन्य सभी अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दे दें कि जनता की सुनवाई तुरंत हो और संवेदनशीलता से काम होना चाहिए। यदि जनता और अधिकारियों के बीच बात अड़ गई तो आप ठिकाने लगाए जाएंगे। मंत्री राठौड़ ने कहा- हर हालत में कलेक्टर, एसपी और एसडीएम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर अधिकारी संवेदनशीलता के साथ जनता की सुनवाई करेंगे। साथ ही जनसुनवाई में यह देखा जाएगा कि एक ही समस्या पूर्व में कब और कहां उठाई गई थी, इसके आधार पर भी कार्रवाई होगी। स्टेडियम के लिए 1.50 करोड़ देने की घोषणा प्रभारी मंत्री ने कहा कि सिकराय क्षेत्र में संचालित करीब 600 स्टोन यूनिट को स्टोन पार्क में भूमि आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए 46 हेक्टेयर भूमि को रीको द्वारा विकसित किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद योजना के तहत 1.50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, साथ में दो अन्य मैदान भी तैयार कराए जाएंगे। खेल विभाग में एक हजार कोच भर्ती करने का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बजट पूर्व संवाद में आए सभी सुझाव मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाएंगे। आज सुनवाई के दौरान आई समस्याओं को जल्द ही ऑनलाइन कर दिया जाएगा और 30 दिन में समाधान किया जाएगा। 15 दिन में सुनिश्चित होगा भुगतान मनरेगा का नाम बदलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि 2005 में जब स्कीम आई थी, तब महात्मा गांधी का नाम नहीं था, जिसे 2009 में जोड़ा गया। अब केंद्र सरकार ने सुधार करते हुए 125 दिन रोजगार का प्रावधान किया है। 15 दिन में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम सभा ही योजना के कार्यों को तय करेगी, फसल कटाई के वक्त कार्यों पर ब्रेक लिया जा सकेगा। साथ ही 1.20 लाख करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। विधायक ने कृषि मंडी समेत कई मांगें रखीं विधायक विक्रम बंशीवाल ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को विपणन कार्यों के लिए दौसा व बांदीकुई मंडी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पता नहीं पूर्व की सरकारों ने इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया। ऐसे में सिकराय में कृषि मंडी खुलनी चाहिए। यहां से 20 साल बाद भाजपा का विधायक बना हूं, तब स्थिति इतनी खराब थी कि कई सड़कें उद्घाटन के लिए बनी थीं, लेकिन कहीं सड़क ही नहीं थी। उन्होंने नाहरखोहरा गांव से टोडाभीम की कनेक्टिविटी के लिए सड़क की मांग भी रखी। विधायक ने कहा-जल्द शुरू होगा ट्रोमा सेंटर विधायक विक्रम बंशीवाल ने कहा कि पिछले बजट में ट्रोमा सेंटर की घोषणा हुई थी। हाईवे पर महवा से लेकर दौसा तक कोई ऐसा अस्पताल नहीं है, जहां एक्सीडेंट पीड़ितों को इलाज मिल सके। ऐसे में बालाजी के पास पीएचसी का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे स्वीकृति मिलने के साथ ट्रोमा शुरू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बड़ा होने के कारण उन्हें कई कार्यों के लिए दौसा और नांगल जाना पड़ता है। ऐसे में पूरे इलाके को प्रशासनिक यूनिट बना दिया जाए, जिससे कार्यों की मॉनिटरिंग हो सके। वहीं मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित भूमि पर नर्सिंग कॉलेज खुले, स्टोन मंडी की स्वीकृति भी जल्द मिले और आलूदा क्षेत्र में कॉलेज खुलनी चाहिए। —- ये खबर भी पढ़ें … ‘मालवीय जिस सोच से आए, उसी के साथ लौट गए’:खर्रा बोले-लोकसभा में टिकट दिया था, हार गए तो भाजपा क्या करें पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा छोड़ने के सवाल पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाली दौरे पर पहुंचे मंत्री खर्रा ने कहा कि मालवीय जिस सोच के साथ भाजपा में आए थे, उसी सोच के साथ वापस चले गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *