भाटी पुनः प्रदेशाध्यक्ष, राठौड़ प्रदेश सचिव बने

भीलवाड़ा | ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की प्रबंध समिति ने कार्यकाल 2025-2027 के लिए भगवान सिंह भाटी को दूसरी बार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय प्रेसिडेंट हरीश सबरवाल और अध्यक्ष डॉ. जी.आर. शनमुगप्पा द्वारा जारी आदेश के बाद ट्रांसपोर्ट सेक्टर में उत्साह है। राठौड़ ने कहा कि वे राज्यभर में बैठकें कर व्यापारिक समस्याओं के समाधान, सरकार से समन्वय और सदस्यता विस्तार पर कार्य करेंगे। वहीं भाटी ने ट्रांसपोर्टर्स को प्रभावित करने वाली नई नीतियों का विरोध जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *