भाभी को पिलाई शराब…मुझसे शादी कर लो कहकर मार डाला:रातभर लाश के पास सोया, रायपुर से बालोद गया था, दारू की 15 बोतलें बरामद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देवर ने भाभी को शराब पिलाई, फिर नशे में बोला- मुझसे शादी कर लीजिए। भाभी ने शादी से इनकार किया तो गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद भाभी की लाश के पास रातभर सोया। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम प्रीति सेमरे (35) है। प्रीति दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक- 17 में किराए के मकान में रहती थी। वहीं आरोपी का नाम अमन कुमार सेमरे है। वह जवाहर पारा का रहने वाला है, लेकिन काफी समय से रायपुर में रहकर काम करता था। मौके से शराब की 15 बोतलें मिली हैं। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 30 सितंबर को देवर अमन कुमार अपनी भाभी के किराए वाले मकान में दल्लीराजहरा पहुंचा। 1 अक्टूबर की रात दोनों ने शराब पी। इसके बाद देवर अपनी भाभी पर शादी करने का दबाव बनाने लगा, लेकिन भाभी ने लोकलाज की वजह से इनकार कर दिया। इस दौरान रात में नशे की हालत में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच गुस्साए देवर ने नशे में भाभी का गला घोंट दिया, जिससे भाभी की मौके पर मौत हो गई। मर्डर के बाद आरोपी नशे की हालत में लाश के बगल में कंबल ओढ़कर सो गया। अब जानिए कैसे खुला मर्डर का राज ? 2 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे प्रीति की मां छाया बाई अपनी नातिन के साथ अपनी बेटी के घर लौटी। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी अमन अपना बैग लेकर भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने पकड़ लिया। उन्होंने अंदर देखा तो प्रीति की लाश चादर से ढंकी मिली। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वारदात के बाद पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी अमन के बड़े भाई पप्पू सेमरे से हुई थी, जो कि जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम का काम करता था। बीमारी की वजह से 19 जुलाई 2023 को पप्पू की मौत हो गई। इसके बाद प्रीति को अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर स्वीपर का काम मिला। परिजनों ने बताया कि प्रीति 100-बिस्तर वाले अस्पताल दल्लीराजहरा में स्वीपर का काम करती थी। साथ ही अपनी मां और बच्ची के साथ किराए के मकान में रहती थी। पति की मौत के बाद देवर अमन ने भाभी से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। प्रीति की मां और बच्ची की गैर मौजदूगी में वह घर में आ जाता था। इस दौरान जबरदस्ती अपनी भाभी को शराब पिलाता था। बाद में वह वापस रायपुर चला जाता था। 29 सितंबर को प्रीति की मां अपने नातिन को लेकर गांव चली गई, तब से वह अकेली रह रही थी। इसी बीच अमन आया और हत्या की। दोनों शराब के आदि थे- पुलिस दल्लीराजहरा CSP डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अवैध संबंध और शादी को लेकर विवाद के चलते आरोपी ने गला दबाकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में BNS की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। …………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में देवर ने भाभी को बीच-सड़क चाकू से काट-डाला: 200 मीटर तक दौड़ाया,गले पर वार किया;पत्नी से लड़ाई के बीच टोकने पर भड़का था रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी को बीच सड़क में मार डाला। बताया जा रहा है गुरुवार की रात देवर देवरानी के बीच झगड़ा हुआ तो घर में मौजूद भाभी ने बीच में टोकते हुए देवरानी का पक्ष लिया और देवर को समझाने लगी। इस दौरान देवर ने गुस्से में किचन में रखा चाकू उठाया और हमला कर दिया। मामला विधानसभा क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *