भाभी से अवैध संबंधों में युवक की हत्या:खाई में फेंका शव, दो दिन बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी ने एक युवक की हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। घटना के दो दिन बाद रविवार को आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर करते हुए वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सागवाड़ा थाने के थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि आज सुबह कोकापुर निवासी दिनेश पाटीदार थाने पहुंचा। दिनेश ने बताया कि उसने गांव के उसके पड़ोसी युवक तिलेश पाटीदार की हत्या कर दी है और शव काली घाटी में सड़क किनारे खाई में फेंक दिया है। हत्या के कारण के बारे में जब पुलिस ने युवक से पूछा तो उसने बताया कि तिलेश पाटीदार और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने 6 फरवरी को उसकी हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया था।
युवक द्वारा सरेंडर करने पर पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया। उसके बताए अनुसार पुलिस काली घाटी पहुंची और खाई से शव को बरामद किया। जिसकी पहचान पुलिस ने तिलेश के रूप में की।
घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कंटेंट/वीडियो : निशांत पंड्या, पाड़वा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *