भारतीयों को अमेरिका से निकालने का मामला बेहद गंभीर : धालीवाल

अमृतसर | कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भारतीय नागरिकों को अमेरिका द्वारा निकाले जाने का मामला बेहद गंभीर है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा किया गया। केंद्र सरकार को अमेरिका द्वारा भारतीयों को निर्वासित करने के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। अगले सप्ताह भारत के विदेश मंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा करने जा रहे हैं ताकि वहां रह रहे प्रवासी पंजाबियों के हितों और पहलुओं के बारे में जानकारी दें। अमेरिका जैसे देश को ऐसी प्रथा शुरू नहीं करनी चाहिए थी। इनमें से कई लोग वर्क परमिट पर वहां गए थे। लेकिन वर्क परमिट समाप्त होने के बाद वे अवैध हो गए। वहां कड़ी मेहनत करके अमेरिकी अर्थव्यवस्था में योगदान दिया। ऐसे लोगों को अमेरिका में बसाया जाना चाहिए था न कि निर्वासित करना। सभी पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे अवैध रूप से विदेश न जाएं। पूरी दुनिया में शिक्षित लोगों की जरूरत है। लगभग सभी देशों में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने हुंनरमंदों के लिए अपने दरवाजे खोले हैं। इसलिए हुनरमंद बनकर विदेश जाना चाहिए न कि गलत तरीके से ट्रैवल एजेंटों के चक्कर में पड़कर। जिस भी देश में जाना चाहते हैं, पहले वहां के कानूनी तरीकों के बारे में पता कर लें। कैसी शिक्षा चाहिए और कौन सी भाषा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *