भास्कर न्यूज | अमृतसर स्मार्ट बिजली मीटर में आ रही प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए मंगलवार को हॉल गेट सिटी सर्किल के एसई इंजी जीएस खेहरा की अध्यक्षता में कंपनी कर्मचारियों के साथ मीटिंग की गई। जिसमें स्मार्ट मीटर के कंपनी अधिकारी विशेष रूप से पहुंचे। सुबह साढ़े 11 से 2 बजे तक चली इस मीटिंग में जेई, लाइनमैन और सहायक लाइनमैन शामिल हुए। इस मौके पर एसई इंजी खेहरा ने कर्मचारियों को कहा कि स्मार्ट मीटर लगाते समय स्क्रीन पर आने वाली सारी ऑप्शन भरनी जरूरी है। किसी कारण अगर कोई ऑप्शन छूट जाती है तो उपभोक्ता को बिजली बिलों में एन कोड समेत अन्य कोड आने शुरू हो जाती है। जिसे ठीक करवाने के लिए उपभोक्ता को पावरकॉम ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय सिटी सर्किल में करीब 30 हजार से ज्यादा एन कोड आ रहे हैं जिसे जल्द ठीक किया जाएगा। वहीं कंपनी अधिकारी ने कहा कि स्मार्ट मीटर में लगी सिम में अगर कोई प्रॉब्लम आती है तो उसे कंपनी कर्मचारी ठीक करते हैं कोई भी कर्मचारी उसे खुद ठीक न करे। क्योंकि जिस कंपनी का मीटर होगा उसमें उसी कंपनी की सिम डाली जाती है। इससे उसका आपसी तालमेल बना रहता है और मीटर ठीक से रीडिंग देगा नहीं तो एरर आएगा। इसी दौरान कंपनी कर्मचारियों ने कर्मचारियों को मीटर की सारी जानकारी दी। इस मौके पर एक्सईएन इंजी मनदीप सिंह बमराह, एक्सईएन इंजी गगनदीप सिंह, एक्सईएन वेरका लैब मनप्रीत सिंह बाठ समेत कई एसडीओ मौजूद थे।


