भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ‘लोक चेतना जत्था मार्च,

अमृतसर| जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा ‘लोक चेतना जत्था मार्च’ निकाला गया। मार्च का नेतृत्व पार्टी के पंजाब सचिव कॉ. बंत सिंह बराड़, अमरजीत सिंह आसल, लखबीर सिंह निजामपुरा और विजय कुमार ने किया। बटाला रोड, छेहर्टा और पुतलीघर क्षेत्रों में बैठकें कर लोगों को संबोधित किया गया। कॉ. बंत सिंह ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वां महा-सम्मेलन 21 से 25 सितंबर तक चंडीगढ़ में होगा। 21 सितंबर को मोहाली में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसे पार्टी के केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेता संबोधित करेंगे। इस अवसर पर कुलवंत राय बावा, बलदेव सिंह वेरका, राजेश कुमार, गुरनाम कौर सहित कई नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *