भारतीय किसान संघ का अघोषित लाइट कटौती के खिलाफ प्रदर्शन:किसान बोले- 10 घंटे के बजाय सिर्फ 6 घंटे मिल रही बिजली

भारतीय किसान संघ ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के देवनगर में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई। किसानों का आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे बोवनी सहित अन्य कृषि कार्य बाधित हो रहे हैं। संघ के अनुसार, शेड्यूल के मुताबिक किसानों को 10 घंटे थ्री-फेज बिजली पूरे वोल्टेज के साथ मिलनी चाहिए। हालांकि, वर्तमान में दिन और रात मिलाकर मुश्किल से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। किसानों ने विद्युत विभाग की इस लापरवाही को गंभीर बताया है, जिससे वे खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर आगामी समय में अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *