भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रमोद कुर्रे

जांजगीर | भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। प्रमोद कुर्रे को जिला अध्यक्ष बनाया गया। संजय चौहान को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। गीता सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष और अनुभव तिवारी को पर्यावरण विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। अनुभव तिवारी ग्राम खोखरा के निवासी हैं। उन्हें यह दायित्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर की अनुशंसा और प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे की स्वीकृति के बाद सौंपा गया। संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। नई कार्यकारिणी में रमेश साहू को कोषाध्यक्ष, रामकृपाल राठौर को महामंत्री और यशपाल चौबे को जिला सह मंत्री बनाया गया। पदाधिकारियों ने कहा, संगठन मजदूरों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगा। पर्यावरण के क्षेत्र में भी योगदान देगा। नई टीम का लक्ष्य मजदूरों को संगठित करना है। उनके अधिकारों की रक्षा करना और संगठन की पहुंच जिले के हर कोने तक पहुंचाना है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी जल्द शुरू किया जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रमोद कुर्रे ने कहा, संगठन की एकता ही ताकत है। मजदूरों के हित और पर्यावरण संतुलन हमारी प्राथमिकता है। जिला महामंत्री संजय चौहान और कार्यकारी अध्यक्ष गीता सोनी ने भी संगठन को नई ऊँचाई देने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *