मिडिल स्कूल टेड़ेसरा में मनाया गया प्रवेश उत्सव

राजनांदगांव| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेड़ेसरा में प्रवेश मनाया गया। नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शासन द्वारा निशुल्क पाठ्यपुस्तक और ड्रेस वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच खिलेश्वर साहू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गांव के उपसरपंच तारामति कंवर, साहू समाज के अध्यक्ष अंकद साहू, पंच नारायण निषाद, सुनील साहू, यशवंत यादव एवं मनोज साहू उपस्थित रहे। शाला की ओर से प्राचार्य धर्मचंद जैन , संकुल समन्वयक कामदेव साहू, माध्यमिक शाला की प्रधानपाठिका धनेश्वरी मार्शल, प्राथमिक शाला की प्रधानपाठिका मंगलमती साहू, शिक्षिका पारुल चतुर्वेदी, सुनीता राव केसलवार, सीमा शर्मा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *