अमृतसर| भारतीय योग संस्थान और महाजन सभा रानी का बाग की तरफ से रणजीत एवेन्यू स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर भुग्गा जलाने के बाद मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठाई भी बांटी गई। सभा के प्रधान गुलशन महाजन ने बताया कि आयोजन में सुनील कपूर, रमेश बाली, राकेश शर्मा, देवराज धवन, हर्ष वर्मा, बलविंदर मोंगा, सुनील महाजन, सालिगराम, सोमनाथ वर्मा, जसविंदर कौर, सतवंत कौर, किरन कुमारी, मधु खुराना, मीनू शर्मा, निशा शर्मा आदि मौजूद थे।


