भारतीय व्यापार मंडल की बैठक में शामिलहुए मेयर मोती भाटिया

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय व्यापार मंडल की ओर से पंजाब प्रधान राजीव अनेजा की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस मौके शहर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने विशेष तौर से भाग लिया। प्रधान राजीव अनेजा तथा अन्य सदस्यों ने मेयर का स्वागत कर सम्मानित किया। बैठक के दौरान मंडल के सभी व्यापारियों ने शहर में कारोबार को बढ़ावा देने और व्यापारियों को दरपेश समस्याओं से मेयर मोती भाटिया को अवगत करवाया। मेयर भाटिया ने भाटियों व्यापारियों को दरपेश समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। प्रधान राजीव अनेजा ने मोती भाटिया की सराहना करते हुए कहा कि मेयर द्वारा कूड़ा लिफ्टिंग की समस्या का हल कर लिया गया है तथा उक्त प्रोजेक्ट नई कंपनी को सौंप दिया गया है। मेयर मोती भाटिया ने भी पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नए टूरिस्ट प्रोजेक्टों के बारे जानकारी दी जिससे शहर में घूमने आ रहे सैलानियों की संख्या में वृद्धि होगी तथा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मंडल की ओर से जिला प्रधान राजीव दुग्गल, विक्रम बग्गा, राजू नारंग, एडवोकेट खैरा गुंद, आरएस चावला, राजीव गुलाटी, रंजीत सिंह, अरोड़ा रंजीत कुमार, ऋषि पोधार, डा. संजीव अरोड़ा, राजीव आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *