हाथी गेट चौक में ग्रिल टूटी, लगाई लकड़ी की सीढ़ी

अमृतसर | शहर के पवित्र स्थल दुर्ग्याणा मंदिर के पास बने हाथी गेट चौक में लोहे की ग्रिल टूट चुकी है। इससे क्षेत्र की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। वही ग्रिलों के टूटे हुए हिस्से को लकड़ी की सीढ़ी के साथ बांधकर समेटा गया है। यह देखने में तो भद्दा लग ही रहा है वहीं पास लगी तीर्थ स्थल की फोटो की भी अवहेलना करता है। लोगों का कहना है कि नगर निगम को टूटी हुई ग्रिलों की मरम्मत करवानी चाहिए। ताकि चौक सुंदर बना रहे। क्योंकि इस चौक से श्रद्धालु तीर्थ स्थल में जाते हैं। वहीं इसी चौक से लोग श्री हरमंदर साहिब और टूरिस्ट किला गोबिंदगढ़ भी जाते हैं। इसलिए इस चौक की सुंदरता को कायम रखने के लिए नगर निगम को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। – विजय कुमार निवासी गोल बाग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *