भारतीय समाज सेवा संस्था ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव और राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष डालूराम मेघवाल ने ललित शर्मा को झालावाड़ नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ललित शर्मा पहले से ही सामजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और अब संस्था के नगर अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसी के अनुसार, राजस्थान में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत यह नियुक्ति की गई है। संस्था के जनहित कार्यों से प्रभावित होकर कई समाजसेवी इससे जुड़ रहे हैं और अपना योगदान दे रहे हैं। यह नियुक्ति संस्था के विस्तार और सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


