जूही कुमारी ने जीता राजस्थान स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में मेडल:गोल्ड मेडल के साथ 7वीं बार बनी स्टेट चैम्पियन, नेशनल के लिए भी क्वालीफाई किया

जयपुर की द पैलेस स्कूल की छठी कक्षा की स्टूडेंट जूही कुमारी ने एक बार फिर राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखा है। 9 फरवरी को जयपुर के विद्याधर नगर स्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश भवन में आयोजित चैंपियनशिप में जूही ने 11-12 वर्ष आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर लगातार सातवीं बार स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जूही की यह जीत उनके शानदार करियर में एक और उपलब्धि है। वह पहले ही 6 बार राजस्थान स्टेट चैंपियन और नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। अब तक के अपने करियर में जूही ने कुल 58 मेडल जीते हैं, जिनमें 40 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस जीत के साथ जूही ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उनके कोच निर्मल बोहरा और मोहन श्रेष्ठ ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है। स्कूल की प्रिंसिपल उर्वशी वार्मन, महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट की कार्यकारी ट्रस्टी रमा दत्ता, कॉल्स टीचर प्रतिभा यादव और शेर सिंह शेखावत ने भी जूही को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *