ट्यूबवेल से नक्का चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार:कृषि उपकरण चोरी गिरोह का भंडाफोड़, कालीबंगा में की थी वारदात

हनुमानगढ़ पुलिस ने कृषि उपकरणों की चोरी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सक्रिय कृषि उपकरण चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। घटना 7 फरवरी 2025 की है, जब कालीबंगा के रहने वाले सुभाषचंद्र के ट्यूबवेल से नक्का और अन्य कृषि उपकरण चोरी हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कंवर और वृताधिकारी हंसराज बैरवा के निरीक्षण में पीलीबंगा थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मसरूवाला निवासी गुरबचन सिंह उर्फ काका सिंह (29) और दौलतांवाली निवासी अजय राहड़ (21) को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में राजेंद्र कुमार (सउनि), सत्यनारायण (एचसी), मनोज और पवन (कॉन्स्टेबल) शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *