भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया पर बयान का विरोध, की नारेबाजी

भास्कर न्यूज | बालोद भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके विरोध में बुधवार को शाम 5.30 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन करते हुए मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। भाजपा सरकार और मंत्री विजय के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने मंत्री के बयान को न सिर्फ सेना का अपमान बताया, बल्कि इसे देश की बेटियों का मनोबल गिराने वाला भी कहा। जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि कर्नल सोफिया जैसी वीर महिला अधिकारी पर सवाल उठाना सेना के शौर्य और मातृशक्ति दोनों का अपमान है। मंत्री विजय शाह को अपने शब्दों पर शर्म आनी चाहिए। अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। आंदोलन में धीरज उपाध्याय, कमलेश श्रीवास्तव, अंचल साहू, कमल टुवानी, अनिल यादव, प्रशांत बोकड़े, देवेंद्र साहू, रोहित सागर, साजन पटेल, एनुराम साहू, विलसन मैथ्यू, शानू पाल, फैज अली, कन्हा साहू, रोहित यादव, कामेश यादव, निखिल रगड़े, गोल्डी खान, राम बलराम, सुनील मंडावी मौजूद रहे। मंत्री को नहीं हटाया तो उग्र आंदोलन होगा: रतिराम प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रत्तीराम कोसमा ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इस पर संज्ञान लेकर विजय शाह को बर्खास्त नहीं किया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *