भारतीय सेना के सम्मान में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चे भी हुए शामिल

भास्कर न्यूज | गिद्धौर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा सेना सम्मान को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिद्धौर में तिरंगा यात्रा निकाली।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कपिल कुमार तथा महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा के संयुक्त से किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।उपस्थित लोगो ने गिद्धौर मेन चौक से तिरंगा यात्रा निकाल कर संपूर्ण गांव का भ्रमण किया।इस क्रम में लोगो ने हिंदुस्तान जिंदाबाद,पाकिस्तान मुर्दाबाद,पाकिस्तान होश में आओ, भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित अन्य नारे लगा रहे थे।कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता ने उपस्थित लोगो संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने पाकिस्तान में आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर जोरदार बदला लिया।जिससे पाकिस्तान घुटने पर आ गया।देशवासी पीएम मोदी के उक्त कदम को सराहनीय बताया।उक्त मौके पर महेंद्र दास, सुनील राणा,राजेश कुमार राजू, उमेश यादव, प्रेमचंद यादव, बिनोद दांगी, यशवंत दांगी, ब्रजेश सिन्हा, निरंजन दास,अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भास्कर न्यूज । इटखोरी इटखोरी में ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर सोमवार को भारतीय सेना के सम्मान में भव्य रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 19 मई की सुबह 9 बजे इटखोरी कृषि फार्म हाउस से हुआ। यहां एकत्रित होकर भाजपाई, प्रखंड वासी एवं स्कूली बच्चे हाथों में बैनर और तिरंगा झंडा लेकर यात्रा की शुरुआत की। यहां से वे लोग नारे लगाते हुए इटखोरी चौक का भ्रमण करते हुए पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे। जुलूस में शामिल भाजपाई, ग्राम वासी और स्कूली बच्चे पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, प्रधानमंत्री जिंदाबाद और अमित शाह एवं राजनाथ सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में लगभग 200 लोग शामिल हुए। पोस्ट ऑफिस के पास 10:30 बजे तिरंगा यात्रा संपन्न हो गया। तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों के अलावे इटखोरी केबी प्लस टू हाई स्कूल एवं इटखोरी आदर्श मध्य विद्यालय के आठ वर्ग के विद्यार्थी शामिल हुए। कड़ाके की धूप में भाजपाई, विद्यार्थी और ग्रामवासी शामिल होकर यात्रा को सफल बनाए। प्रचंड गर्मी को देखते हुए भाजपाइयों ने यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों को ठंडा पिलाई। यह तिरंगा यात्रा इटखोरी के लिए ऐतिहासिक रहा। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने किया‌। जबकि जिला से नियुक्त प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष ऋषि बाला जुलूस में शामिल लोगों का हौसला बढ़ाते रहे। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में मुख्य रूप से सतीश सिंह, योगेन्द्र सिंह, शिवकुमार राणा, निरंजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष दांगी, सुधीर राय, रूबी देवी, राजेंद्र राणा, कमलेश सिंह, आशीष मिश्रा, ज्ञानी यादव और श्री राम चौरसिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी एवं स्कूली बच्चों ने अहम भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *