अमृतसर| भारत विकास परिषद, अमृतसर मेन शाखा के तत्वावधान में आयोजित “भारत को जानो’ क्विज प्रतियोगिता में अमृतसर मेन शाखा को राज्य स्तर पर गौरवशाली उपलब्धि प्राप्त हुई है। गुरदासपुर में 22 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल, अमृतसर की टीम ने प्रथम स्थान (स्टेट लेवल विनर) हासिल कर परिषद और शहर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद, गुरदासपुर शाखा के सौजन्य से आयोजित हुई, जिसमें पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों की विजेता टीमें शामिल थीं। प्रधान सुमित पुरी और महासचिव संजीव जैन ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ‘भारत को जानो’ जैसी प्रतियोगिताएं नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के गौरव को मजबूती प्रदान करती हैं। स्टेट सेक्रेटरी रविन्द्र पठानिया ने विश्वास व्यक्त किया कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर भी पंजाब का नाम रोशन करेगी।


