कवर्धा| ग्राम छिरहा स्थित शासकीय हाई स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य रमेश चन्द्रवंशी ने कहा कि भारत में यह दिवस हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर मनाया जाता है। वे स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रीय नेता और प्रसिद्ध कवि थीं। बताया कि महात्मा गांधी ने उन्हें भारत कोकिला कहा था। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और 21 महीने जेल में रहीं। वे संविधान सभा की सदस्य भी रहीं। आजादी के बाद 1947 में वे संयुक्त प्रांत की राज्यपाल बनीं, जिसे अब उत्तर प्रदेश कहा जाता है। वे भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं। उनकी स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में व्याख्याता कल्पना मरावी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


