भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच की कमेंट्री करने के लिए रविवार को 8 कमेंटेटर के नाम फाइनल हो गए हैं। 30 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच में यह कमेंटेटर हिंदी व अंग्रेजी भाषा में कमेंट्री करेंगे। 6 कमेंटेटर भारत, जबकि 2 कमेंटेटर दक्षिण अफ्रीका के होंगे। कमेंट्री के लिए पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी रवि शास्त्री के अलावा सुनील गावस्कर, डेल स्टेन, शॉन पोलोक, हर्ष भोगले, मुरली कार्तिक, दीप दासगुप्ता और संजय बांगड़ जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। संजय बांगड़ टीवी चैनल के लिए कमेंट्री करेंगे। 30 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीसी से मिले जेएससीए के उपाध्यक्ष जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे आैर संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की। 30 नवंबर को होने वाले वनडे मैचको लेकर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीसी ने आश्वस्त किया है कि क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन की आेर से हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


