प्रैक्टिस सेशन… दोनों टीमों ने 3-3 घंटे किया अभ्यास, रांची में वनडे क्रेज : बिहार-बंगाल से आ रहे सबसे ज्यादा फैंस जेएससीए स्टेडियम में मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को अलग-अलग स्लॉट में अभ्यास किया। दोपहर 1:30 बजे से दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने करीब 3 घंटे नेट सेशन में जोर आजमाया। शाम 5:30 बजे से भारतीय टीम ने 3 घंटे तक बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का अभ्यास किया। ओपनर्स ने नई गेंद पर ड्राइव और कट को परफेक्ट किया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल लंबे समय तक नेट्स पर टिके रहे। उन्होंने स्पिन, स्लोअर बॉल और बाउंसर पर अपनी तकनीक को मांजा। गेंदबाजों ने पिच के अनुरूप अपनी गेंदों को ढालने की तैयारी की। ट्रेनों में लंबी वेटिंग, फ्लाइट किराया डेढ़ से ढाई गुना बढ़ा
रांची में रविवार को होने वाला वनडे मैच देखने झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल और दिल्ली से क्रिकेट फैंस पहुंच रहे हैं। भीड़ का असर शहर के ट्रैफिक, होटल और ट्रांसपोर्ट पर दिखने लगा है। रांची आने वालों प्रशंसकों की संख्या इतनी ज्यादा है कि लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। दूसरी ओर हवाई यात्रा भी महंगी हो गई है। रांची आने वाली फ्लाइट्स का किराया सामान्य से दो से ढाई गुना तक बढ़ चुका है। पटना-रांची रूट की फ्लाइट्स की 95% सीटें फुल हैं। 29 नवंबर: प्लेन का किराया
पटना से रांची 7000 रुपए
कोलकाता-रांची 8000 रुपए
दिल्ली से रांची 9500 रुपए
मुंबई से रांची 11000 रुपए
1 से 3 दिसंबर: रांची से किराया
रांची से पटना 8500 रुपए तक
रांची-कोलकाता 7500 रुपए तक
रांची से मुंबई 11000 रुपए तक
(नोट: सामान्य दिनों में पटना से रांची 3000, कोलकाता से 3000, दिल्ली से 5500, मुंबई से 7000 रुपए रहता है) पटना-कोलकाता से 29 नवंबर को आने वाली ट्रेनों में स्थिति… 70% बसें बुक, किराया डेढ़ गुना
बिहार और कोलकाता से आने वाली अधिकतर बसें 70% तक बुक हो चुकी हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किराया डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। बड़े होटलों में रूम सोल्ड-आउट
बड़े होटलों में ‘हाउसफुल’ की स्थिति है। रेडिशन ब्लू, रमादा, बीएनआर चाणक्या जैसे फाइव और थ्री-स्टार कैटेगरी होटलों में ज्यादातर कमरे बुक हो चुके हैं।


