भारत ने डेविस कप में स्विट्जरलैंड को हराया:32 साल के बाद पहली बार यूरोपियन टीम को मात दी; सुमित ने हेनरी को हराया

भारतीय टेनिस टीम ने स्विट्जरलैंड के बीएल शहर में शनिवार को इतिहास रच दिया। डेविस कप 2025 वर्ल्ड ग्रुप-1 में भारत ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया। यह भारत की 32 साल में यूरोप की किसी टीम के खिलाफ पहली जीत है। पिछली बार यह उपलब्धि 1993 में फ्रांस के खिलाफ मिली थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम डेविस कप 2026 क्वालिफायर में जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम को शनिवार को डबल्स मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। स्विट्जरलैंड के याकुब पॉल और डॉमिनिक स्ट्रिकर की जोड़ी ने एन श्रीराम बालाजी और ऋत्विक बोलीप्पल्ली को 6-7, 6-4, 7-5 से हराया। इसके बाद सुमित नागल ने हेनरी बर्नेट को 6-1, 6-3 से हराया। इसी के साथ भारत ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया। भारत ने पहले दिन दोनों सिंगल्स जीते थे
इससे पहले, भारत ने पहले दिन शुक्रवार को अपने दोनों सिंगल्स मुकाबले जीते थे। रिजर्व प्लेयर दक्षिणेश्वर सुरेश ने जेरोम काइम को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से हराकर भारत को पहली जीत दिलाई थी। जबकि सुमित नागल ने मार्क-एंड्रिया ह्यूस्लर को 6-3, 7-6 से हराया था। भारत ने पिछली बार फ्रांस को हराया था
भारत ने पिछली बार 1993 में कान्स में किसी यूरोपीय टीम को हराया था, जब लिएंडर पेस और रमेश कृष्णन की अगुआई में टीम ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस को 3-2 से हराया था। भारत तीन बार रनरअप रहा
डेविस कप टेनिस का एक इंटरनेशनल टीम टूर्नामेंट है। इसमें केवल मेंस प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं। जिसे टेनिस का वर्ल्ड कप भी कहा जाता है। यह 1900 में अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन की टीमों के बीच शुरू हुआ था, और अब इसमें 150 से ज्यादा देशों की टीमें हिस्सा लेती हैं। यह हर साल खेला जाता है। इसका आयोजन इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन करता है। भारत तीन बार टूर्नामेंट का रनरअप रहा है। देश ने कुल तीन बार (1966, 1974 और 1987) डेविस कप के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब जीतने से चूक गया। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्या पिच बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल:13 साल में पाकिस्तान से सिर्फ 2 मैच हारा भारत आज एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला होना है। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम का सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करना भी लगभग पक्का हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *