भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया:58 रन का टारगेट 27 गेंदों में चेज किया, अभिषेक ने बनाए 30 रन; कुलदीप को 4 विकेट

भारत ने एशिया कप 2025 में धमाकेदार शुरुआत की है। टीम ने UAE के खिलाफ 58 रन का टारगेट सिर्फ 27 गेंदों में चेज कर लिया। यह भारत का सबसे तेज रन चेज है। अभिषेक शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल 20 रन पर नाबाद लौटे। बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। UAE 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने आखिरी 8 विकेट 11 रन बनाने में गंवा दिए। ओपनर आलिशान शराफु ने 22 और कप्तान मोहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए। कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। भारत के मैच विनर भारत की गेंदें बाकी रहते हुए सबसे बड़ी जीत पारी में गेंद बाकी रहते हुए यह भारत की सबसे बड़ी जीत रही। टीम इंडिया ने UAE के खिलाफ दुबई में 27 गेंद (4.3 ओवर) में ही टारगेट हासिल कर लिया, यानी 93 गेंदें बाकी रह गईं। इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में ही भारत 81 गेंद बाकी रहते जीत गया था। टेस्ट प्लेइंग नेशंस में यह गेंद बाकी रहते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में एंटीगुआ के मैदान पर इंग्लैंड ने ओमान को 19 गेंद में ही हरा दिया था। तब 101 गेंदें बाकी रह गई थीं। इस रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 2014 में चट्टोग्राम में नीदरलैंड को 90 गेंदें बाकी रहते हरा दिया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। UAE- मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद रोहिद, सिमरनजीत सिंह। भारत Vs UAE मैच का स्कोरबोर्ड मैच डिटेल्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *