टी-20 वर्ल्डकप के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हार्दिक ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर उसमान तारीक को बोल्ड किया। पाकिस्तान की पारी 114 रन पर सिमटी। भारत ने जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया। इस जीत के बाद जहां देर रात देशभर में जश्न मना, वहीं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में आतिशबाजी की गई। रायपुर के जयस्तंभ चौक पर जश्न मनाने बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। ढोल-नगाड़ों की थाप और देश भक्ति गीतों पर फैंस झूमते रहे। दुर्ग के गांधी चौक पर प्रोजेक्टर लगाकर मैच देखा गया। भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी झूम उठे, जमकर आतिशबाजी की गई। तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। जगदलपुर और दंतेवाड़ा में भी देर रात तक फटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। इस जश्न में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग भी शामिल रहे। देखिए जश्न की तस्वीरें…


