अमृतसर | ग्रीन फील्ड स्थित श्रीमुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर (तिरुपति बालाजी) में 17वें ब्रह्मोत्सव 17 से 24 फरवरी तक मनाया जा रहा है। ब्रह्मोत्सव के उपलक्ष्य में व्हाइट एनक्लेव क्षेत्र में प्रातः 6 से 9 बजे तक प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी का समापन विवेक गोयंका के निवास स्थान पर हुआ, जहां पूरा वातावरण ‘जय जय श्री मन्नारायण’ के उद्घोष से भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि ब्रह्मोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर गोयंका परिवार द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस धार्मिक समागम में संजीव जैन, एकता गोयंका, रोहित खन्ना, नीतू जैन और अनुराग महाजन ने उपस्थिति दर्ज कराई।


