भारत-न्यूजीलैंड मैच…:15 गेट पर निगरानी, पहली इनिंग के बाद नो एंट्री

23 जनवरी को रायपुर में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर प्रशासन और आयोजक पूरी तरह सतर्क हैं। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, ताकि दर्शकों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सके। स्टेडियम के अंदर और बाहर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (सीएससीए) के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया कि पिछले मैच में सुरक्षा को लेकर कुछ चूक हुई थी, जिस पर बीसीसीआई ने भी संज्ञान लिया था। इस बार ऐसी कोई गलती न हो, इसके लिए सीएससीए ने 45 सदस्यों की विशेष टीम बनाई है, जो पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर स्टेडियम में तैनात रहेगी। इसके अलावा मैदान के चारों ओर अतिरिक्त रेलिंग भी लगाई जा रही है। पिछले दिनों हुए वनडे मैच से मिली सीख के बाद संघ पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। इस बार दर्शकों की एंट्री भी पहली इनिंग तक ही हो सकेगी। इसके बाद पहुंचने वाले दर्शकों को निराशा हाथ लगेगी। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। 15 गेटों पर तैनात रहेंगे अधिकारी, फोर्स भी बढ़ेगी
स्टेडियम के सभी 15 प्रवेश गेटों पर सीएससी के अधिकारी तैनात रहेंगे, जो सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करेंगे। इसके अलावा अंदर की टिकट चेकिंग गेट पर विशेष रेलिंग लगाई जा रही है, जिससे दर्शक कतारबद्ध तरीके से प्रवेश कर सकें और भीड़ एकत्र न हो। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। अब सभी सीटों पर नंबरिंग, ताकि विवाद न हो
मैदान के भीतर तैनात सुरक्षाकर्मी दर्शक दीर्घाओं पर लगातार नजर रखेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति अनधिकृत रूप से मैदान में प्रवेश न कर सके। इसके अलावा कुछ स्टैंड्स में सीटों की नंबरिंग की जा रही है, जिससे दर्शक अपनी निर्धारित सीट पर ही बैठें और आपसी विवाद की स्थिति न आए। प्रत्येक स्टैंड में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, जो किसी भी विवाद या समस्या की स्थिति में मौके पर ही समाधान करेंगे, ताकि मैच का माहौल बाधित न हो। 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान दीवार फांदकर दर्शन स्टेडियम पहंचे, इसलिए अब रेलिंग लगा रहे हैं। ऐसे मिलेगी टिकट
वनडे मैच में रहे टिकट पार्टर टिकट जिनी.इन को दोबारा चुना गया है। रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में भी क्रिकेट प्रेमियों को इसी वेबसाइट से टिकट खरीदनी होगी। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर अभी तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, इसे लेकर स्टेट क्रिकेट संघ ने 16 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। जिसके बाद मैच को लेकर चलाए जा रहे कयासों पर विराम लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *