भीलवाड़ा शहर के कावा खेड़ा में पतंग लूटने की बात को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया, इसमें एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा ओर युवक की बॉडी को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्च्युरी। पतंग लूटने पर हुई विवाद की शुरुआत मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है यहां बुधवार शाम पतंग लूटने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान मारपीट में एक युवक अख्तर पिता गफ्फार की मौत हो गई। दूसरे पक्ष से भोलू राम रेगर के सिर पर चोट आई है उसे इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस और बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता वारदात स्थल और महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा ओर मामले की पड़ताल शुरू की । फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच में जुटे है। इधर युवक की मौत के बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल इकट्ठा हो रहे हैं।


