भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को होने वाले वन-डे मुकाबले के लिए एमपीसीए ने टिकट दरें घोषित कर दी हैं। मैच का सबसे सस्ता टिकट 800 रुपए और सबसे महंगा 7 हजार रुपए का होगा। दर्शक www.district.in से खरीद सकेंगे। होलकर स्टेडियम में खेला जाने वाला यह 8वां वनडे मुकाबला होगा।


