भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध, जयपुर में LED टीवी तोड़े:पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया; कांग्रेस नेता बोले- रेस्टोरेंट में मैच नहीं चलने देंगे

भारत और पाकिस्तान के बीच आज मैच से पहले राजस्थान में विरोध शुरू हो गया है। रविवार शाम जयपुर के अमर जवान ज्योति पर कांग्रेस प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन कर LED टीवी फोड़कर विरोध जताया गया। इससे पहले अमीन पठान ने दिन में कहा था कि किसी भी सिनेमा हॉल या फिर रेस्टोरेंट ने भारत पाकिस्तान के बीच मैच का प्रसारण किया। हम वहां टीवी फोड़ देंगे। किसी भी सूरत पर मैच नहीं चलने देंगे। जयपुर में प्रदर्शन की तीन तस्वीरें… रविवार को जयपुर में दैनिक भास्कर से बातचीत में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा- पहलगाम हमले के बाद में भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया है। उनका पानी रोक दिया गया है। यहां तक की पाक नागरिकों को वीजा तक देना बंद कर दिया है। लेकिन एशिया कप में भारत की टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रही है। जो पूरी तरह से गलत है। क्योंकि अब तक तो पाकिस्तान के आतंकवादियों की वजह से शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं की आंखों के आंसू तक नहीं सूखे हैं। आज मैच खेल कर हम उस दबाव को कम कर रहे, जो भारत ने पाकिस्तान पर बनाया था पठान ने कहा- भारत के इस फैसले के बाद ऑपरेशन सिंदूर करने के बाद पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव बनाया था। दुनिया के कई देशों में हमने पाकिस्तान की असलियत को जाहिर किया था। सड़क पर उतर विरोध भी करेंगे उन्होंने कहा- पूरी कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ है। मैं प्रधानमंत्री से भी यह मांग करता हूं कि वह आज होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करवाए। ताकि देश की जन भावनाओं का सम्मान हो सके। अगर आज शाम तक ऐसा नहीं हुआ। तो हम सरकार की इस नीति और पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ आज हम सड़क पर उतर विरोध भी करेंगे। जय शाह के दबाव में यह फैसला किया अमीन पठान ने कहा- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और सरकार ने सिर्फ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के दबाव में यह फैसला किया है। क्योंकि जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष है। केंद्र सरकार ने उनके ही दबाव में यह मैच खेलने का फैसला किया है। आज काफी लोग पूर्व क्रिकेटर्स से इस मैच को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन हकीकत में केंद्र सरकार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए जिम्मेदार है। इससे देश के शहीदों का अपमान हो रहा है। इसका जवाब अब सरकार को देना पड़ेगा। उन्होंने कहा- आज अगर भारत और पाकिस्तान के मैच को किसी भी सिनेमा हॉल या फिर रेस्टोरेंट में दिखाया गया तो हम इसका विरोध करेंगे। युवा और कांग्रेसी कार्यकर्ता अगर जरूरत पड़ी तो टीवी स्क्रीन को भी तोड़ेंगे लेकिन भारत और पाकिस्तान के मैच से शहीदों के अपमान को नहीं सहन करेंगे। जालोर में महिलाओं ने पीएम के नाम सिंदूर भेजकर मैच रद्द करने की मांग की जालोर में भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मैच का विरोध किया। शिव सेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। शिव सेना के साथ महिलाएं भी विरोध में आगे आईं। एक लिफाफे सिंदूर प्रधानमंत्री मोदी को भेज कर शाम को आयोजित होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करने की मांग की। पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हुई सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। कोटा में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया
कोटा के भीतरिया कुंड में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी सचिव स्वप्निल शर्मा के नेतृत्व में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में युवाओं ने भारत सरकार और बीसीसीआई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। ये भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले के पीड़ित बोले-जख्म हरे हुए:जिस टीम से मैच, उस देश के हाथ खून से सने, कहा- बेटे-पत्नी की अर्थी उठाई मैंने 2 साल के बेटे और पत्नी की अर्थी अपने कंधे पर उठाई थी….कैसे भूल सकता हूं उन आतंकियों को जो पाकिस्तान से आए थे….मेरे परिवार की खुशियां छीनकर चले गए। भारतीय टीम का उसी देश के साथ क्रिकेट मैच, जब भी होता है जख्म हरे हो जाते हैं। ये दर्द है जयपुर के हरमाड़ा निवासी पवन सैनी का। ऐसे कई परिवार हैं, जिनके परिवार पाकिस्तान में पले आतंकियों की गोली का शिकार हो गए। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले क्रिकेट मैच से पहले भास्कर टीम ने ऐसे पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनका दर्द जाना। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *