सांड ने दुकानदार को सींगों से उठाकर पटका, मौत;VIDEO:घर से दुकान जा रहे थे, पीछे से हमला किया; सिर के बल जमीन पर गिरे

बालोतरा में सांड ने एक दुकानदार को सींगों से उठाकर पटक कर दिया। दुकानदार सिर के बल जमीन पर गिरे। गंभीर घायल स्थिति में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां 4 घंटे चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। मामला बालोतरा थाना क्षेत्र के बलदेव जी की पोल का रविवार शाम करीब 4 बजे का है। बलदेव जी की पोल निवासी मोतीलाल अग्रवाल (55) घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से आए सांड ने उन पर हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पहले देखिए, घटनाक्रम की 3 PHOTOS… घर से दुकान जा रहे थे
मोतीलाल के बेटे पुनीत ने बालोतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके पिता मोतीलाल की भैरू बाजार में मिठाई की दुकान है। दोपहर को उसके पिता घर पर खाना खाने के लिए आए थे। थोड़ा आराम करने के बाद शाम 4:10 बजे वे दुकान जाने के लिए निकले। घर से बाहर निकलते ही 10 मीटर दूर पीछे से आए एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींगों में उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इलाज के दौरान तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी जितेंद्र ने बताया- मोतीलाल के घायल होने पर पास ही में मकान में काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें उठाकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रात 8 बजे उनकी मौत हो गई। जितेंद्र ने बताया कि शहर की गलियों में घूम रहे पशु लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। लेकिन, प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि मोतीलाल अग्रवाल शहर के प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता थे। यह भी पढ़ें… कोटा में सांड ने युवक पर किया हमला, VIDEO:हॉस्टल के बाहर खड़ा था; सींग से उठाकर पटका, जांघ का मांस फटा, 30 टांके लगे कोटा में सांड ने युवक पर हमला कर दिया। कृष्णा विहार इलाके में हॉस्टल के बाहर खड़े युवक को सांड ने सींग से उठाकर सड़क पर पटक दिया। हमले में युवक की जांघ का मांस फट गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *