भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर वर्ल्ड मीडिया रिएक्शन:NYT बोला- खतरा अभी टला नहीं; CNN ने लिखा सबसे भयानक लड़ाई के खत्म होने की उम्मीद जगी

भारत पाकिस्तान के बीच 4 दिन तक चला संघर्ष 10 मई की शाम 5 बजे थम गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच सीजफायर की घोषणा की। इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों की तरफ इसकी पुष्टि की गई। 4 दिनों तक चले संघर्ष के बाद हुए इस सीजफायर पर लेकर दुनिया भर की मीडिया का रिएक्शन भी आया। अमेरिका मीडिया ने सीजफायर के लिए ट्रम्प को क्रेडिट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूसरी तरफ कुछ अखबारों ने सीजफायर के बाद भी खतरे की आशंका जताई। इस स्टोरी प्रमुख मीडिया संस्थानों के रिएक्शन पढ़िए…. 1. NYT ने लिखा- खतरा अभी टला नहीं न्यूयॉर्क टाइम्स ने सीजफायर पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि भारत-पाकिस्तान के बीच खतरा अभी टला नहीं है। NYT के मुताबिक आने वाले समय में ऐसे और भी संघर्ष हो सकते हैं। टाइम्स ने लिखा, “भले ही दोनों देश जंग की कगार से पीछे हट गए हैं, लेकिन इस संघर्ष में बहुत कुछ नया था। नई मिलिट्री टेक्नोलॉजी ने हवाई हमलों को तेज कर दिया है। पहली बार दोनों के संघर्ष में सैकड़ों हथियारबंद ड्रोन भी शामिल हुए।” 2. वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा अमेरिका ने सीजफायर में मदद की अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि अमेरिका ने भारत-PAK में संघर्ष विराम कराने में मदद की, लेकिन पूछा कि क्या यह टिक पाएगा? चार रात तक भारत और पाकिस्तान के प्रमुख शहरों के आसमान में मिसाइलें और ड्रोन उड़ते रहे। परमाणु हथियार से संपन्न पड़ोसी देश पूरी तरह युद्ध की तरफ बढ़ रहे थे। फिर अचानक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संघर्षविराम की घोषणा कर दी। 3. CNN ने लिखा- सबसे भयानक लड़ाई के खत्म होने की उम्मीद जगी भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होता दिख रहा है। दोनों पक्षों ने इस सहमति पर अपनी प्रतिबद्धता जता रहे हैं। इसकी वजह से दो परमाणु हथियार वाले देशों के बीच दशकों में हुई सबसे बड़ी रुक गई है। पिछले महीने पहलगाम में पर्यटकों को नरसंहार के बाद दोनों देशों में यह संघर्ष भड़क उठा था। 7 मई से शुरू हुए इस संघर्ष में दर्जनों लोग मारे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सबसे पहले सीजफायर की घोषणा की थी। साथ ही इसे फाइनल करने में अमेरिका की भूमिका को लेकर श्रेय भी लिया था। 4. रात भर चली झड़प के बाद भी सीजफायर जारी फ्रांसीसी अखबार फ्रांस 24 ने 10 मई की शाम हुए सीजफायर और उसी रात सीजफायर उल्लंघन पर प्रतिक्रिया दी। अखबार ने लिखा कि रात भर चली चली झड़पों के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर जारी है। दोनों के बीच चार दिनों तक चली यह लड़ाई पिछले 3 दशकों में सबसे भीषण थी। दोनों ने एक दूसरे के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे। दर्जनों लोग मारे गए। 5. द गार्जियन- अगर सीजफायर टिका तो नई लड़ाई देखने को मिलेगी भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम पर ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने विश्लेषण में द गार्जियन ने लिखा कि भले ही दोनों देश जंग की कगार से पीछे हट गए हैं, लेकिन दशकों विवाद और शत्रुता अभी भी कायम है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच यह संघर्ष विराम जारी रहता है, तो दोनों के बीच एक नई लड़ाई देखने को मिलेगी। यह लड़ाई नरेटिव की होगी। —————————————- भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर वर्ल्ड मीडिया रिएक्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- जंग रोकना हमारा काम नहीं:NYT ने लिखा- यह US-चीन के हथियारों की भी लड़ाई; भारत-पाकिस्तान पर वर्ल्ड लीडर्स और मीडिया भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य टकराव को दुनियाभर के प्रमुख अखबार कवर कर रहे हैं। कई बड़े नेताओं का इस पर रिएक्शन आया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *