बटमूल आश्रम महाविद्यालय परिवार ने 12वीं बोर्ड के टॉपर का सम्मान किया

रायगढ़| रायगढ़ के बटमूल आश्रम महाविद्यालय परिवार ने कोड़ातराई गांव की बेटी कृतिका यादव को 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मान किया। रायगढ़ से 10 किमी की दूरी पर स्थित कोड़ातराई गांव के सियाराम और भानूकला यादव की बेटी ने प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है। उसने गांव के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढ़कर 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठवां स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान बटमूल आश्रम महाविद्यालय परिवार की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएल पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पीके कापड़ी, प्रो. पीके गुप्ता व डॉ. केके गुप्ता ने कोड़ातराई गांव पहुंचकर कृतिका यादव को गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *