पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता और हरीतिमा ला रहा फाउंडेशन, युवा भी जुड़ रहे

भास्कर न्यूज | रायगढ़ शहर की पर्यावरण प्रेमी संस्था रामदास द्रोपदी फाउंडेशन जिले में हरीतिमा लाने 2014 से प्रयासरत है। औद्योगिक जिले में लगातार घटते वनों की चिंता के बीच सुनील और सुशील रामदास ने फाउंडेशन की शुरुआत की। हर साल 50 हजार पौधे बांटने के लक्ष्य के साथ ही नर्सरी तैयार कराई। न केवल रायगढ़, बल्कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी फाउंडेशन दूसरी संस्थाओं के साथ मिलकर बारिश के दिनों में पौधरोपण करते हैं। फाउंडेशन लोगों को पौधे वितरित भी करता है। लगभग 11 सालों में 50 से अधिक बड़े रकबे पर हजारों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किया है। यहां छायादार पौधों के साथ ही औषधीय पौधों का वितरण किया जाता है। जुलाई से अक्टूबर तक फाउंडेशन की टीम दो जिलों में सक्रिय होती है। वाहन में पेड़ लेकर न केवल वितरण किया जाता है, बल्कि लोगों को पौधरोपण मुहिम से जोड़ा जाता है। आगामी बारिश में आप भी अपने आसपास हरीतिमा लाना चाहते हैं। पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस सप्ताह… रामदास द्रोपदी फाउंडेशन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *