24 साल में 10 हजार से अधिक पौधे लगाए, इसमें से 8 हजार पेड़ बन चुके

बेमेतरा| शहर की सहयोग संस्था 24 साल से लगातार निशुल्क सेवा दे रही है। ये प्रमुख तौर पर शहर में स्वच्छता व पौधरोपण को लेकर काम कर रही है। इस संस्था ने अब तक 10 हजार से अधिक पौधे लगाए हैं, जिसमें से 8 हजार से ज्यादा पौधे अब पेड़ चुके हैं। वर्ष 2001 में इस सहयोग संस्था को डॉ. सुभाष चौबे, सुशील शर्मा, रमन काबरा समेत अन्य सदस्य के सहयोग से प्रारंभ किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौबे ने बताया कि जल, जंगल, जमीन का संरक्षण व स्वच्छता पर निशुल्क सेवा देने की शुरुआत की गई। 10 हजार छायादार पौधे शहर के सार्वजनिक स्थानों पर रोपित किए गए हैं, जिसमें से 8 हजार पौधे विशाल रूप ले चुके हैं। मदद के लिए यहां फोन करें: 9993322990, 9755604261 सफाई में भी दे रहे साथ सहयोग संस्था के रमन काबरा ने बताया कि शहर में सफाई को लेकर भी प्रतिदिन काम किया जाता है। इसमें नाली सफाई, सड़क का मरम्मत, श्मशान घाट में सफाई व्यवस्था के कार्य को जारी रखा गया है। संस्था के सदस्य प्रतिदिन 1 घंटे सुबह 5 से 6 बजे तक सार्वजनिक स्थान पर सफाई करते है। संस्था में श्रमिक, डॉक्टर, इंजीनियर जुड़े हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *