अक्टूबर 2022 के बाद इंटरनेशनल मुकाबले का गवाह बनेगा जेएससीए स्टेडियम रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाई-वोल्टेज वनडे मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। पिछला वनडे अक्टूबर 2022 में इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था। तीन साल बाद 30 नवंबर को दोनों टीमें फिर इसी पिच पर आमने-सामने होंगी। 2022 में खेले गए मुकाबले के खिलाड़ी इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय टीम से केवल कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ही वे खिलाड़ी हैं, जो तब भी मैदान में उतरे थे और इस बार भी स्क्वॉड में शामिल हैं। हालांकि, इस बार टीम में पुराने व अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं, युवा प्रतिभाओं को भी टीम में जगह दी गई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछली बार इस मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों में से केवल क्विंटन डि-कॉक, एडन मार्क्रम और केशव महाराज इस बार मौजूद हैं। 2022 का मैच रहा था रोमांचक
अक्टूबर 2022 में हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 278 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने मजबूत बल्लेबाजी दिखाते हुए 45.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। नई टीम उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। एचईसी नहीं करा पाया पार्किंग के लिए तय मैदानों का टेंडर भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच कल, 35 हजार पहुंचेंगे दर्शक, गाड़ियों की पार्किंग तय नहीं रविवार को होने वाले वनडे मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों ने मैच के टिकट भी ले लिए हैं। हालांकि, मैच देखने के लिए पहुंचने वाले 35 हजार क्रिकेट प्रेमियों की गाड़ियों की पार्किंग कहां-कहां होगी, स्थल अब तक तय नहीं किए जा सके हैं। मैच का शेड्यूल फाइनल होने के बाद एचईसी ने जेएससीए स्टेडियम के आसपास 6 ग्राउंड को पार्किंग के लिए चिह्नित किया था, जहां पार्किंग कराने की तैयारी थी। हालांकि, अब तक इन चिह्नित जगहों के लिए एचईसी ठेका देने की टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नहीं करा पाया है। फिलहाल इस संबंध में पूछे जाने पर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सभी पूरे मामले को टाल रहे हैं और कह रहे हैं कि पार्किंग स्थल फाइनल करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्किंग के नाम पर मनमाना वसूली करते हैं कुछ दबंग लोग 8 मार्च 2019 और 9 अक्टूबर 2022 को हुए क्रिकेट मैच के दौरान पार्किंग के नाम पर कुछ दबंग लोगों ने क्रिकेट प्रेमियों को खूब परेशान किया था। मनमाने तरीके से पार्किंग शुल्क वसूला गया था, लेकिन उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं था। बाइक से 200, जबकि कार सवार से 500 रुपए तक वसूले गए थे। अगर इस बार भी पार्किंग स्थल में रेट तय नहीं किया गया तो क्रिकेट प्रेमी फिर परेशान किए जाएंगे। पुलिस भी नहीं रोक पाई थी 9 अक्टूबर 2022 को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए क्रिकेट मैच देखने के लिए पहुंचने वाले वाहन सवार से मनमाना वसूली हुई थी। पार्किंग स्थल पर खड़े युवकों पर जेएससीए की पर्ची दिखाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। बाइक सवारों से 100 से 200 रुपए, जबकि कार वालों से 200 से 500 रुपए तक लिए गए थे। पुलिस भी इन्हें रोक नहीं पाई थी। वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं क्या होगी क्रिकेट प्रेमियों को परेशानी… प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मार्नी मोर्केल ने दी जानकारी- रोहित-विराट जैसे सीनियर्स का साथ टीम के लिए बड़े आत्मविश्वास की बात: मोर्केल भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया चोटों से जूझ रही है। कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हैं, लेकिन गेंदबाजी कोच मार्नी मोर्केल ने भरोसा जताया है कि टीम हालात के अनुसार खुद को मजबूत कर रही है। शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्नी मोर्केल ने खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम के कॉम्बिनेशन और अभ्यास सत्र पर खुलकर बात की। मोर्केल ने कहा कि टीम प्रबंधन लगातार दोनों खिलाड़ियों की रिकवरी पर नजर रखे हुए हैं। शुभमन और श्रेयस अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। स्वाभाविक है कि हम उन्हें जल्द से जल्द टीम में देखना चाहते हैं। वे हमारे कोर ग्रुप का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बता दें कि शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में गर्दन की चोट का शिकार हुए थे। सिर्फ तीन गेंद खेलने के बाद उन्हें तेज दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। वहीं, सिडनी में तीसरे वनडे के दौरान पेट में गंभीर चोट लगने से श्रेयस अय्यर की प्लीहा फट गई थी। उनकी सर्जरी हुई है। रोहित-विराट की वापसी टीम में ऊर्जा भरती है: रांची वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर मोर्केल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों का साथ मिलना किसी भी टीम के लिए बड़े आत्मविश्वास की बात है। दबाव वाले मैचों में उनका अनुभव टीम को दिशा देता है। मोर्केल ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के लिए भी यह बड़ा अवसर है कि वे इन दिग्गजों के साथ खेलकर सीख सकें। प्लेइंग-11 पर बोले मोर्केल- अभ्यास के बाद ही होगा फैसला: नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर में किसे मौका मिलेगा, इस सवाल पर गेंदबाजी कोच ने कहा- अभी टीम दो दिनों के अभ्यास में पिच को समझ रही है। दोनों ही खिलाड़ी शानदार विकल्प हैं। अंतिम फैसला अभ्यास सत्र देखकर ही होगा। उन्होंने कहा कि रांची में दो दिनों का अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिच की डेप्थ, उछाल और शुरुआती नमी वनडे मैच में अहम भूमिका निभाएंगे।


