भारी वस्तु के वार से सोनिया के माथे की हड्डी टूटी, कार्तिक के सिर पर थी गंभीर चोट

हैबोवाल क्षेत्र में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास मौजूद एक मकान में लगे सीसीटीवी से फुटेज हासिल की है। इसमें एक संदिग्ध पुलिस को आता-जाता दिखाई दिया है। पुलिस ने संदिग्ध के फोटो तैयार कर उसकी पहचान कराने की कोशिश की है। वहीं, चिकित्सकों के पैनल ने मां-बेटे का पोस्टमार्टम किया है। दोनों की मौत सिर पर एक ही जगह पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारी वस्तु के हमले से सिर की हड्डी तक टूट गई थी। हैबोवाल क्षेत्र में मां-बेटे सोनिया और कार्तिक की हत्या कर दी गई थी। हथौड़े या भारी वस्तु का इस्तेमाल हत्या में किया गया था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया था। वीरवार को तीन चिकित्सकों के पैनल ने सोनिया और कार्तिक का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस को बताया गया है कि सोनिया और कार्तिक के सिर पर भारी वस्तु से कई बार वार किए गए थे। हत्यारे ने सोनिया के माथे पर सीधा वार किया। काफी खून बहने और सिर की हड्डी टूटने से दोनों की मौैके पर ही मौत हो गई थी। शव मिलने के 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए हैं जिसमें संदिग्ध आता जाता दिख रहा है। पुलिस को चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हत्याकांड के मामले में पुलिस की जांच भी तेज हो गई है। पुलिस ने सोनिया के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। सोनिया के मोबाइल पर आखिर किस से बातचीत हुई थी। पुलिस उसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *