भालता में स्मैक तस्कर गिरफ्तार:11.40 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद, 57 ग्राम स्मैक जब्त

मनोहरथाना के पास भालता थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भालता पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 57 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 11.40 लाख रुपए आंकी गई है। एसपी रिचा तोमर ने बताया-भालता थाना इलाके में शाम को एनएच-52 स्थित बाबा रामदेव होटल के पास से आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरधारी (28) के रूप में हुई है। वह घाटोली थाना क्षेत्र के दुर्जनपुरा का रहने वाला है। थानाधिकारी घाटोली आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *