भावांतर योजना के बारे में बताने ट्रैक्टर रैली निकाली:विधायक मारू बोले- रजिस्ट्रेशन 17 अक्टूबर तक होंगे, इसी महीने 24 से खरीदी होगी

नीमच जिले के मनासा में शनिवार शाम को भावांतर भुगतान योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर और बाइक रैली निकालई गई। स्थानीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने स्वयं रैली का नेतृत्व किया और किसानों को योजना से जुड़ने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ मनासा के कृषि उपज मंडी परिसर से हुआ। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का स्वयं ट्रैक्टर चलाना रैली का मुख्य आकर्षण रहा। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों, जैसे कारगिल चौराहा, बस स्टैंड, रामपुरा नाका और मंदसौर नाका से होकर वापस कारगिल चौराहे पर समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों को भावांतर योजना के लाभ, इसकी प्रक्रियाओं और राज्य सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के बारे में व्यापक रूप से जागरूक करना था। रैली के समापन पर, विधायक मारू ने किसानों को मिठाई खिलाकर प्रतीकात्मक रूप से भावांतर योजना के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। किसानों का पंजीयन 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है, जो 17 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। सोयाबीन की खरीदी 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस जागरूकता रैली में एसडीएम किरण आंजना, राजस्व, कृषि और मंडी समिति के अधिकारी-कर्मचारी, किसान, भाजपा पदाधिकारी और व्यापारी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *