भिंड में अटेर रोड हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद हॉस्पिटल से शव वाहन न मिलने पर परिवारजन कंधे पर बॉडी रखकर ले गए। उन्होंने जाम लगाया दिया। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामला शनिवार दोपहर का है। करीब 4 घंटे प्रद पुलिस व स्थानीय प्रशासन की समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया। यह जाम भिंड के चंदनपुरा के पास शनिवार की शाम को लगाया गया। इस दौरान पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मृतक की तीन बहनों में इकलौता भाई था। परिवार के भरण पोषण की जिम्मदारी उसी पर थी। ई-रिक्शा चलाता था विकास
मृतक विकास जाटव पुत्र भगवाती प्रसाद जाटव ई- रिक्शा चलाता था। वो गुरुवार की रात घर से ई रिक्शा वाहन रखने की कहकर निकला था। रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने सूचना दी कि विकास का एक्सीडेंट हो गया। वो अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद परिवार जन ग्वालियर उचित उपचार के लिए लेकर गए। यहां प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। जब हालत खराब हुई तो सरकारी अस्पताल के लिए केस रेफर कर दिया गया। इसके बाद विकास ने दम तोड़ दिया। इस मामले में शनिवार की दोपहर विकास का शव ग्वालियर से भिंड लाया गया। शव का पीएम कराया गया। इसके बाद परिवारजनों ने अस्पताल प्रबंधन से बॉडी ले जाने के लिए शव वाहन मांगा। परंतु उन्हें शव वाहन नहीं मिल सका। इस पर शोकाकुल परिवारजन बॉडी को कंधे पर रखकर लेकर अटेर रोड पहुंचे। इसकी जानकारी भीम आर्मी के पदाधिकारियों को लगी तो वे भी मौके पर आ गए। बॉडी पीएम चंदन नगर के नजदीक सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन करीब तीन से चार घंटे तक चला। मौके पर प्रशासनिक अफसर व पुलिस बल पहुंच गया। प्रशासनिक अफसरों की समझाइश के बाद बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। भीम आर्मी के पदाधिकारी देशराज धारिया ने मांग करते हुए कहा कि बॉडी ले जाने के लिए शव वाहन स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दिया। सीएमएचओ जेएस यादव का सस्पेंड करो बॉडी को जला देंगे। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने समझाइश दी और जांच किए जाने का आश्वासन दिया गया।


