भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में समुद्र के किनारे पिग्ली किलर व्हेल मृत मिली, ये दुर्लभ प्रजाति की

ओडिशा के भद्रक जिले के समुद्री तट पर दुर्लभ प्रजाति की पिग्मी किलर व्हेल मृत मिली। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह कसिया फिशिंग जेटी के पास व्हेल मृत मिली थी। इसका वजन लगभग 800 से 1000 किलोग्राम के बीच था। लंबाई करीब 15 फीट थी। और चौड़ाई लगभग 6 फीट थी। अधिकारियों ने बताया कि पिग्मी किलर व्हेल आमतौर पर गहरे समुद्री क्षेत्रों में पाई जाती हैं। इसलिए इनका तट के पास पाया जाना बहुत दुर्लभ है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में ट्रेन की टक्कर से एक हाथी की मौत, शावक घायल पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी इलाके में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से टक्कर लगने से एक वयस्क हाथी की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा तड़के करीब 3:45 बजे 73/7 रेलवे पिलर के पास हुआ। घायल शावक को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।तमिलनाडु के तिरुपत्तूर के पास 2 बसों की आमने-सामने से टक्कर, 7 लोगों की मौत तमिलनाडु के सिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर में दो बसों के रविवार दोपहर आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। सिवगंगा एसपी शिवा प्रसाद के मुताबिक कई यात्री घायल हुए हैं। सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के कारणों की जांच जारी है। तेलंगाना में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, लव अफेयर में सुसाइड का शक तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी शहर में 18 साल के लड़के का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अभिलाष था। जानकारी मिली है कि हाल ही में उसका ब्रेकअप हुआ था। इसके चलते वो डिप्रेशन में था। इसी के चलते उसने सुसाइड किया है। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है। केरल सरकार ने डिप्टी एसपी को सस्पेंड किया, हिरासत में ली गई महिला के यौन शोषण का आरोप केरल के कोझीकोड जिले के वताकारा के डिप्टी एसपी ए. उमेश को विभागीय जांच के बाद सस्पेंड किया गया है। उन पर हिरासत में ली गई महिला से छेड़छाड़ और वेश्यावृत्ति रैकेट से जुड़े लोगों से रिश्वत लेने का आरोप है। जांच में पाया गया कि पलक्काड के वडक्केंचेरी थाने में इंस्पेक्टर रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर महिला का यौन शोषण किया था। मामला तब सामने आया जब 15 नवंबर को मृत मिले SHO बिनू थॉमस के सुसाइड नोट में उमेश का जिक्र पर और उन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। केरल सरकार ने उमेश को गंभीर खराब आचरण का दोषी मानेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ जांच जारी रखने के आदेश भी दिए गए हैं। दिल्ली के वसंत कुंज में मॉल के पास मर्सिडीज ने तीन लोगों को टक्कर मारी, एक की मौत दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में नेल्सन मंडेला मार्ग पर एक मॉल के पास मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। एक शख्स की मौत हो गई, दो लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह 2.33 बजे हुई। पुलिस के कार ड्राइवर शिवम को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि रोड डायवर्जन से टक्कर के बाद गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया, जिसके बाद ऑटोरिक्शा का इंतज़ार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। RSS चीफ भागवत बोले- कुछ भारतीय हमारी अपनी भाषा भी नहीं जानते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को भारतीय भाषाओं और मातृभाषाओं के घटते प्रयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कुछ भारतीय लोग हमारी अपनी भाषाएं नहीं जानते हैं। नागपुर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में बोलते हुए भागवत ने इस पर आत्मचिंतन करने की अपील की। उन्होंने कहा- एक समय था जब सारा संचार, आदान-प्रदान, दैनिक कार्य संस्कृत में होता था। अब, कुछ अमेरिकी प्रोफेसर हमें संस्कृत पढ़ाते हैं, जबकि वास्तव में हमें इसे दुनिया को सिखाना चाहिए था। आज बहुत से बच्चे कुछ बुनियादी और सरल शब्द भी नहीं जानते हैं और अक्सर घर पर अपनी मातृभाषा और अंग्रेजी के मिश्रण में बात करते हैं। नासिक में बन रहा साधु ग्राम, 1670 पेड़ काटे जाएंगे; राज ठाकरे बोले- कुंभ के बहाने इंडस्ट्रियलिस्ट को फायदा पहुंचाएगी सरकार MNS चीफ राज ठाकरे ने शनिवार को नासिक में कुंभ मेले से पहले ‘साधु ग्राम’ बनाने के लिए पेड़ों को काटने का विरोध किया और कहा कि BJP की सरकार को इस मामले को बढ़ने नहीं देना चाहिए। राज ठाकरे ने सरकार पर मौकापरस्ती करने का आरोप लगाया। MNS चीफ ने कहा कि सरकार कुंभ मेले के बहाने पेड़ों को काटने और फिर जमीन अपने पसंदीदा उद्योगपतियों को दान करने की योजना बना रही है। साधु ग्राम की प्लानिंग 31 अक्टूबर, 2026 से शुरू होने वाले कुंभ मेले से पहले तपोवन इलाके के 1,200 एकड़ में की जा रही है। इस महीने की शुरुआत में 1,670 पेड़ हटाने के लिए मार्क किए गए थे, जिनमें से कुछ 100 साल से भी ज्यादा पुराने बताए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *