भास्कर उत्सव 24 जनवरी से…:स्वामी रामदेव, बागेश्वर धाम सरकार, आमिर खान, कुमार विश्वास समेत कई हस्तियां करेंगी शिरकत

रायपुर में दैनिक भास्कर की ऐतिहासिक सफलता को 36 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए राजधानी रायपुर में भास्कर उत्सव मनाया जाएगा। 24 जनवरी से शुरू होने वाले भास्कर उत्सव को खास बनाने के लिए कई नामी हस्तियां रायपुर आ रही हैं। इस दौरान 24 से 28 जनवरी तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में स्पिरिचुअल टॉक शो होंगे, साथ ही कवि सम्मेलन, रामायण प्ले और बॉलीवुड टॉक शो भी आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में होंगे। भास्कर उत्सव के पहले दिन 24 जनवरी, शुक्रवार को योगा एवं स्प्रिचुअल टॉक शो होगा। इसमें बाबा रामदेव और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) शामिल होंगे। इस टॉक शो में मॉडरेटर के रूप में देश की जानी-मानी एंकर चित्रा त्रिपाठी शामिल होंगी। इसी तरह 26 जनवरी, रविवार को कवि सम्मेलन होगा, जिसमें कुमार विश्वास की टीम मौजूद रहेगी। 27 जनवरी को हमारे राम नाटक का मंचन होगा, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर कलाकार, साहित्यकार आशुतोष राणा को रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं राम की भूमिका में राहुल भूचर होंगे। भास्कर उत्सव के अंतिम दिन के कार्यक्रम को खास बनाएंगे आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान। वे बॉलीवुड टॉक शो में शामिल होंगे। इनका होगा सहयोग: अदाणी ग्रुप प्रेजेंट्स भास्कर उत्सव में गोयल टीएमटी, आमचो बस्तर, राहुल ट्रेवल्स मे-फेयर ग्रुप का सहयोग मिल रहा है। वेन्यू पार्टनर रामा वर्ल्ड और ब्रॉडकॉस्ट पार्टनर एबीपी न्यूज हैं। भास्कर उत्सव में होगा यह सब… आइए आप भी बनें खास अवसर के गवाह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *