भिंड में अभ्युदय मध्यप्रदेश विकास प्रदर्शनी:गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक उत्सव में दिखीं सांस्कृतिक झलक

गणतंत्र दिवस की संध्या पर भिंड में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कम्युनिटी हॉल, मेला ग्राउंड के पास आयोजित कार्यक्रम में जहां एक ओर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा, वहीं अभ्युदय मध्यप्रदेश विकास प्रदर्शनी ने विकास की झलक दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद संस्कृति विभाग द्वारा चयनित कलाकारों ने लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक लोकनृत्य ढिमरयाई की लय और ताल पर दर्शक झूम उठे, जबकि देशभक्ति गीतों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। भारत पर्व के अंतर्गत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रगान से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसी क्रम में जिला जनसंपर्क कार्यालय भिंड द्वारा लगाई गई अभ्युदय मध्यप्रदेश विकास प्रदर्शनी लोगों के लिए खास आकर्षण रही। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी, जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित यह आयोजन न केवल उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि नागरिकों को विकास और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *