भिंड में 16 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे:हाउसिंग कॉलोनी में बिजली चोरी की जांच, बकाया न भरने पर कार्रवाई

भिंड में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सोमवार को हाउसिंग कॉलोनी में बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। कंपनी के उड़नदस्ते ने कई घरों में बिजली चोरी की आशंका पर छतों और दूसरी मंजिल पर बने कमरों की गहन जांच की। इस दौरान 16 बकायादार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए और उन्हें जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करने की हिदायत दी गई। बिजली कंपनी के जेई छविराम पाल के नेतृत्व में टीम ने मीटरों की जांच की। कई उपभोक्ता जांच से बचने के लिए घरों में ताले डालकर गायब हो गए या अंदर से दरवाजे बंद कर लिए। ऐसे में टीम ने नसेनी मंगाकर छतों और ऊपरी कमरों की पड़ताल की, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं केबल काटकर चोरी से बिजली का उपयोग तो नहीं हो रहा है। इन बकायादारों के कनेक्शन काटे गए महाप्रबंधक बोले- कटिया डालने पर केस करेंगे
बिजली कंपनी के महाप्रबंधक पीके जैन ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में अलग-अलग डिवीजनों में बारी-बारी से चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बकाया बिल तुरंत भरें, अन्यथा बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। साथ ही, कटिया डालने पर बिजली चोरी का केस दर्ज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *